हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ 50 लाख रुपये ...

    50 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

    Liquor worth 50 lakhs INR Recovered - sach kahoon news

    चुरु (एजेंसी)। Rajasthan News Aaj Ki Taza Khabar: राजस्थान में चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक ट्रक से करीब 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। थाना प्रभारी लूणकरणसिंह ने बताया कि सुबह कोरोना वायरस के मद्देनजर जनता कर्फ्यू के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर हरियाणा की ओर से आए ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें चावल छिलका से भरे प्लास्टिक के कट्टों के नीचे छुपाकर रखे गये अंग्रेजी शराब के कार्टून मिले।

    • क्रेजी रोमियो ब्रांड 972, ब्लू मून ब्रांड के 186 कार्टून सहित 1158 कार्टून बरामद किये गये।
    • जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
    • सिंह ने बताया कि ट्रक चालक रवि (22) को गिरफ्तार किया गया है।
    • रवि ने बताया कि उसे यह ट्रक गुजरात सुरक्षित पहुंचाने की एवज में 25 हजार मेहनताने के मिलने थे।