पुलवामा में मुठभेड़, जवान शहीद, आतंकवादी ढेर

Published On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार तड़के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने मंगलवार देर शाम पुलवामा के कमराजीपोरा में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बलों ने गांव से आवागमन के सभी मार्गों को बंद करने के बाद लक्षित इलाके की ओर बढ़ना शुरू किया, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसकी चपेट में आकर एक सैनिक घायल हो गया। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े नहीं हों, इसके लिए आस पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। आज सुबह की पहली किरण के साथ ही सुरक्षा बलों ने दोबारा अभियान शुरू किया और उनकी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने आतंकवादी की मौत की पुष्टि की और बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Related Posts