हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश कुलगाम में मु...

    कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

    Kulgam

    श्रीनगर (एजेंसी)

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के अाधार पर आज तड़के कुलगाम के ताजीपोरा मोहम्मदपोरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

    सुरक्षाबलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। सूत्रों के अनुसार वहां दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।