हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश Encounter : प...

    Encounter : पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मार गिराया

    Encounter with Security Forces

    संदिग्ध की सूचना मिलने पर  सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया |Encounter 

    Edited By Viajy Sharma

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सुबह मुठभेड़ (Encounter ) शुरू हुुुई है। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। जानकारी हो कि भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर दो जवानों को शहीद करने वाले आतंकियों की तलाश में सातवें दिन भी तलाशी अभियान जारी था। दब्बड़ के निवासियों ने सुरक्षाबलों को सूचित किया कि उन्होंने तीन संदिग्ध लोगों को साथ सटे जंगलों में देखा सूचना मिलते ही सीआरपीएफ जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

    भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद |Encounter

    मंगलवार सुबह आतंकी से मुठभेड़ की सूचना मिली है। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान में 400 से अधिक जवान जुटे थे। सुरक्षाबलों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए इन आतंकवादियों की संख्या तीन से चार के करीब है। उनकी तलाश के लिए खोजी कुत्तों से लेकर ड्रोन तक का भी इस्तेमाल हो रहा था।

    • दल में शामिल जवान मुठभेड़ स्थल से जुड़ने वाले रूट व इलाकों को खंगाल रहे थे।
    • बारिश भी तलाशी अभियान में बाधा नहीं बन पाई।
    • कुछ लोगाें ने तीन संदिग्ध लोगों को नौशहरा के काला दब्बड़ इलाके में देखा था।
    • जिसके बाद ये तलाशी अभियान चलाया गया था।
    •  दावा किया था कि जल्द ही आतंकवादियों का पता लगा लिया जाएगा।
    • आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी इस बारे में सतर्क कर दिया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    Encounter, Security, Forces, Terrorists