हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें दक्षिण कोरिया...

    दक्षिण कोरिया में कोरोना के आठ नये मामले, कुल 240 की मौत

    Coronavirus

    सोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) के आठ नये मामले दर्ज किये गये जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,702 हो गयी है और इस दौरान दो लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या 240 हाे गयी। देश में पिछले छह दिन से लगातार संक्रमितों का एक दिन का आंकड़ा 10 के करीब रहा है। नये मामलाें में चार विदेशी नागरिक हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) ने गुरुवार को बताया कि कोरोना के आठ नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 10,702 हो गयी है तथा संक्रमण से दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 240 हो गयी है। देशभर में 134 लोगों को उपचार के बाद क्वारंटीन से छुट्टी दे दी गयी है जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 8,411 हो गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोविड-19 के प्रकोप को महामारी घोषित कर दिया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में 26.11 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1.81 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।