ED in Haryana: हरियाणा में ईडी, कांग्रेस के इस नेता के घर पर मारा छापा, सिरसा में इन कंपनियों पर हुई छापेमारी

ED in Haryana
ED in Haryana: हरियाणा में ईडी, कांग्रेस के इस नेता के घर पर मारा छापा, सिरसा में इन कंपनियों पर हुई छापेमारी

ED in Haryana: भिवानी (इन्द्रवेश)। माईनिंग व्यवसाय से जुड़े कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के घर आठ सदस्यीय ईडी टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार ईडी मा.सतबीर रतेरा बवानीखेड़ा हलके से विधानसभा की टिकट मांग रहे है। वहीं सतबीर रतेरा ने ईडी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। तोशाम के डाडम व खानक क्षेत्र में मास्टर सतबीर रतेरा अपनी धर्मपत्नी के नाम से माईनिंग ठेकेदारी का करते हैं कार्य।

उधर भिवानी के तोशाम कस्बे में माईनिंग ठेकेदारों व क्रेशर कार्य से जुड़े विनोद हसानिया के निवास पर भी ईडी की छापेमारी हुई है। विनोद हसानिया का खनन क्षेत्र में है पैट्रोल पंप, माईनिंग के कार्य में लगे डंपरों व गाड़ियों में तेल भरने का कार्य उन्हीं के पैट्रोल पंप से होता है संचालित।

30 साल की उम्र के बाद चेहरे पर लगाएं ये क्रीम, झुर्रियों की होगी छुट्टी! सालों-साल स्किन रहेगी यूथफुल

सिरसा में फर्जी फर्मों के सरगनाओं के ठिकानों पर ईडी का छापा | ED in Haryana

हरियाणा के सिरसा में स्थित फर्जी फर्मों के सरगनों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दस्तक दी। ईडी अधिकारियों ने ठिकानों को खंगालने के बाद वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। सुबह ईडी की टीम कपास मंडी की एक दुकान पर पहुंची। इसके बाद एफ ब्लॉक में एक सरगना के मकान में गई। समाचार लिखने तक पूछताछ का दौर जारी था।

ईडी के अधिकारी ने सुबह छह गाड़ियों में सवार होकर सिरसा पहुंचे। फिलहाल ईडी की टीम सिरसा में मौजूद रहकर फर्जी फर्मों के मामले से जुड़े सभी सरगनों के ठिकानों पर जाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, फतेहाबाद में भी ईडी ने शिव नगर इलाके में रहने वाले फर्जी फर्मों से जुड़े सरगना के घर पर रेड की। टीम ने मीडिया से किसी भी प्रकार की जानकारी सांझी करने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि घर में शख्स, उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी, जिनसे टीम द्वारा पूछताछ की गई। टीम ने घर में जाते ही गेट बंद कर दिए। घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने किसी को भी अंदर आने जाने नहीं दिया। इस मकान के अंदर बनी दुकान का किरायेदार भी जब सुबह अंदर जाने लगा तो उसे भी नहीं जाने दिया गया।

गौरतलब है कि सिरसा में फर्जी फर्मो से संबंधित 21 मुकदमे विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। इनमें सिरसा निवासी महेश बंसल,पदम बंसल,रमेश अरोड़ा व पदम बंसल के पुत्र अमित बंसल सहित कई आबकारी व कराधान विभाग के छह अधिकारी आरोपी हैं। काफी समय जेल में रहने के बाद पदम बंसल सहित कई आरोपियों को जमानत मिल चुकी है जबकि महेश व अमित बंसल अभी भी जेल में हैं। इस मामले की जांच करते विजिलेंस को पता चला था कि सिरसा में फर्जी फर्म चलाने का खेल वर्ष 2010 से 2015 तक खूब चला। आरोपियों ने करीब 27 फर्जी फर्म बनाकर 54 करोड़ रुपये तक रिफंड ले लिया। आरोपी फर्जी नाम पर फर्म बनाते, उसके बाद नकली बिल काटते और सरकार से जीएसटी रिफंड करवा लेते थे।

हरियाणा की अन्य खबरें

बड़ौली बनें हरियाणा के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नड्डा की ओर से बड़ौली की नियुक्ति के लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपाईयों में खुशी और उत्साह है। बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे प्रदेश में भाजपाईयों ने मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को बधाईयां दी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े और बाद में भाजपा में दायित्वान कार्यकर्त बनें। उन्होंने 1995 में मंडल अध्यक्ष (मुरथल) का पद संभाला। श्री बड़ौली इनेलो के शासन में जिला परिषद के सदस्य बनें। उन्होंने राई विधानसभा से 22 अक्तूबर 2019 को चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बड़ौली राई सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले भाजपा नेता हैं।

मोहन लाल का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था। उनके पिता कली राम कौशिक अपने गांव में एक प्रतिष्ठित कवि के साथ-साथ पंडित लख्मीचंद के प्रशंसक थे। बड़ौली पेशे से किसान और कपड़े व्यापारी भी हैं। बड़ौली को पार्टी द्वारा 2020 में सोनीपत जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कड़ी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए भाजपा ने बड़ौली को 2021 में प्रदेश महामंत्री के साथ ही हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया और 2024 में सोनीपत लोकसभा से प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा। बड़ौली के लंबे संगठन के अनुभव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने भी बड़ौली को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बड़ौली के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।