हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    चिली में भूकंप के जोरदार झटके

    Earthquake

    मॉस्को (एजेंसी)। चिली में मध्य क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए। भूकंप के कारण किसी प्रकार की सुनामी की चेतावनी या नुक्सान की रिपोर्ट जारी नहीं की गयी है। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने रविवार को बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई।

    भूकंप ग्रीनवीच समयानुसार तीन बजकर 57 मिनट पर आया और इसका केंद्र कंस्टीटूशन शहर से करीब 70 किलाेमीटर दूर 30.9 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उल्लेखनीय है कि चिली अत्यधिक भूकंप आने की आशंका वाले क्षेत्र में पड़ता है जिसकी वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। वर्ष 1939 में चिली में 8.2 की तीव्रता का भूकंप आया था जिसमे करीब 28 हज़ार लोगों की जानें चली गयी थीं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।