हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें मूसलाधार बारि...

    मूसलाधार बारिश मेें डूबा पश्चिमी जापान, 88 लाेगों की मौत

     Torrential, Rains, Western, Japan,  Death 

    कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए

    कुराशिकी (एजेंसी)। पश्चिमी जापान मेें पिछले कईं दिनाें से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में सोमवार सुबह तक कम से कम 88 लोगाें की मौत हो गई है।
    इनके अलावा कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं और दस से अधिक लाेग लापता हैं। भारी बारिश और वर्षा जनित हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यहां रह रहे 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे और भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।

    प्रशासन ने 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के दिए आदेश

    देश के पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा है और आपातकालीन सेवाओं, सैन्य कर्मियों तथा अन्य विभागों के कर्मचारी बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए नौकाओं तथा हेलीकाप्टरों की मदद ले रहे हैं। जापान की सेल्फ डिफेंस सेनाआें ने माबी मेमोरियल अस्पताल में फंसे अनेेेक लोगों को मोटरबोट की मदद से निकाला है। शहर के एक अधिकारी ने बताया कि कि रविवार देर रात 170 मरीजों तथा स्टाफ को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है और अभी भी 80 लोग यहां फंसे हुए हैं।

    यह बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित

    इस शहर की आबादी पांच लाख से कम है लेकिन यह बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित है अौर वर्षा जनित हादसों में 77 से अधिक लाेगों की मौत हो चुकी है।
    सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि रविवार शाम शहर में अनेक स्थानों पर फंसे 2310 लोगों को बचाया गया और अन्य लोगों की तलाश में बचाव दल लगे हुए हैं। एनएचके ने बताया कि सोमवार सुबह तक जापान में वर्षा जनित हादसों में कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है और 58 लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हालात काफी खतरनाक हैं। जापान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपातकालीन प्रबंधन केन्द्र की स्थापना की

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।