हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी घने कोहरे के ...

    घने कोहरे के कारण विमानों का प्रस्थान बाधित

    Fog

    नयी दिल्ली 25 दिसंबर (वार्ता)

    दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह दो घंटे के लिए विमानों का प्रस्थान पूरी तरह रोक देना पड़ा। सुबह सवा सात बजे से सवा नौ बजे तक किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी।

    हालाँकि कैट तीन परिस्थितियों में विमानों का उतरना जारी रहा। इस दौरान सभी रनवे पर दृश्यता 100 मीटर से कम रह गयी थी। डायल ने बताया कि कोहरे के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू उड़ान को नजदीकी हवाई अड्डे की ओर भेजना पड़ा।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।