हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश घने कोहरे के ...

    घने कोहरे के चलते हवाई उड़ाने प्रभावित

    • रनवे पर विजिबिल्टी कम, देरी से लैंड हुई फ्लाइटें

    AmritSar, SachKahoon News:  श्री गुरु रामदासजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार घने कोहरे के चलते कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित रही। रनवे पर विजिबिल्टी कम होने की वजह से पहली फ्लाइट सुबह 11.32 पर लैंड हुई।
    तुर्किमेनिस्तान की फ्लाइट लंदन से उड़ान भर कर अश्कबाद से होते हुई अमृतसर वाली फ्लाइट का निर्धारित समय दोपहर 1.40 बजे है, पर ये दोपहर 3.30 बजे पहुंची। सुबह 6.10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली एयर इंडिया की दिल्ली वाली फ्लाइट दोपहर को 12 बज कर 45 मिनट पर पहुंची। दिल्ली से ही सुबह 9.15 बजे पर लैंड करने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 1 बज कर 05 मिनट पर लैंड हुई। दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट निर्धारित समय से दोपहर 4 बज कर 53 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसके यहा पहुंचने का समय 1 बज कर 50 मिनट का था। दोपहर 12 बजे दिल्ली से पहुंचने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 घटा देरी से पहुंची। मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट निर्धारित समय से करीब 3.30 घटे देरी से अमृतसर पहुंची। इस फ्लाइट ने 12 बज कर 35 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड करना था, पर ये 4.05 पर लैंड की। दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रैस की फ्लाइट •ाी निधाज्रित समय से करीब 1 घटा 10 मिनट देरी से पहुंची। एक्सप्रैस फ्लाइट संख्या 1एक्स191 ने दोपहर को 2.20 बजे लैंड करना था मगर यह फ्लाइट बाद दोपहर 3.30 बजे एयरपोटज् पर लैंड कर सकी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here