हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें डोनाल्ड ट्रंप...

    डोनाल्ड ट्रंप के बड़े पुत्र कोरोना वायरस से संक्रमित

    Donald Trump's Elder Son

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताह के शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद से वह क्वारेंटीन में रह रहे हैं। उनके प्रवक्ता ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने एनबीसी न्यूज के हवाले से बताया कि डॉन इस सप्ताह के शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उनका नतीजा आने के बाद से वह अपने कैबिन में क्वारेंटीन में रह रहे हैं। वह लक्ष्णरहित हैं और सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत दो अक्टूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

    यह भी पढ़े – एमएलसी अवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।