गर्मियों में बच्चों के साथ करें ये मजेदार एक्टिविटीज

Fun Activities

बच्चों के साथ गर्मियों को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए आप उनके साथ यह ये एक्टिविटीज कर सकते हैं, वे कौन सी हैं आइए जानें…

आइसक्रीम बनाएं

बच्चों को आइसक्रीम बहुत पसंद होती है और आप गर्मी के दिनों में अपने बच्चे को घर में ही आइसक्रीम बनाना सिखा सकती हैं। इससे बच्चे को कुछ नया सीखने में बहुत मजा आएगा। आप आइसक्रीम पॉप्सिकल्स के लिए मोल्ड खरीद लें या इसे एक कटोरे में ही बनाएं। इस प्रकार से बच्चा आइस-क्रीम बनाना सीखने के साथ खाने का भी आनंद लेगा।

ओरिगामी (पेपर फोल्डिंग आर्ट) सिखाएं

ओरीगामी एक जापानी कला है जो बच्चों में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। यह आर्ट पेपर को फोल्ड करके बनाई जाती है जिसमें बच्चे अलग-अलग शेप से एनिमल, चिड़ियां और फूल बना सकते हैं। बच्चे के लिए खाली बैठने से ज्यादा अच्छा है कि आप उसे कोई क्रिएटिविटी सिखाएं।

साइकिल या कार वॉश करें

आप अपने बच्चे से कहें कि वह छुट्टियों में अपनी साइकिल धोए और इस काम को करने के लिए आप उसकी मदद कर सकती हैं। आप चाहें तो कार धोने में बच्चे की मदद भी ले सकती हैं। यह एक्टिविटी बच्चे को आत्म-निर्भर बनाने में मदद करती है जो उसे आगे जीवन में मदद करेगा।

पेंटिंग करें

यह एक ऐसी एक्टिविटी है जिसे आपका बच्चा घर में बैठकर आराम से कर सकता है। यह बच्चे की एक हॉबी भी हो सकती है। आप बच्चे के लिए पेंसिल कलर व वॉटर कलर खरीदें और शीट पर अपने आप उसे कुछ बनाने के लिए कहें। इससे आप अपने बच्चे में एक नए टैलेंट को ढूंढ़ पाएंगी।

स्क्रैप बुक बनाएं

बच्चों को स्क्रैपबुक बनाना बहुत अच्छा लगता है जिसमें वे फोटो के रूप में अपनी मेमोरीज को इकठ्ठा करके लगाते हैं। आप बच्चे को चीजें फैलाने पर डाटने के बजाय कुछ ऐसे क्रिएटिव काम करने के लिए प्रेरित करें।

वर्ड फॉर्मिंग गेम खेलें

आप बच्चे के लिए वर्ड-फॉर्मिंग गेम भी खरीद सकती हैं जिसमें वह हर दिन एक नया शब्द बनाएगा और उसे वोकैब्युलरी बढ़ा सकेगा। यह एक मनोरंजक खेल है जिसमें आपको सिर्फ एक पहला अक्षर रखने की जरूरत है और फिर आपका बच्चा उसमें अन्य अक्षरों को जोड़ कर एक नया और सही शब्द बनाना सीखेगा।

ड्रेस-अप गेम खेलें

आप बच्चे के सभी कपड़ों को एक साथ रखें और फिर एक-एक करके उसे पहनाएं। आप बच्चे को कपड़ों के मैचिंग एक्सेसरीज पहनाकर उसकी फोटोज भी क्लिक कर सकती हैं। इससे आपका बच्चा व्यस्त रहेगा और साथ ही वह अपनी मेमोरीज को संभाल कर रख सकता है।

बच्चे को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करें

बच्चों में किताब पढ़ने की आदत डालना बहुत जरूरी है। आप बच्चे के लिए एक कॉमिक बुक, फेयरी टेल्स या अन्य कोई किताबें खरीद सकती हैं और उन्हें यह कहानियां पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

पतंग उड़ाएं

बच्चों में पतंग उड़ाने का कॉम्पटीशन रखना भी उनके मनोरंजन का एक बेहतरीन तरीका है। सबसे पहले आप बच्चे को सिखाएं कि पतंग कैसे बनाई जाती है और फिर उसे पतंग उड़ाना भी सिखाएं। जब आपके बच्चे को पतंग उड़ाना आ जाए तो आप उसके मनोरंजन के लिए एक कॉम्पटीशन भी रख सकती हैं।

रंग-बिरंगे सलाद बनाना सिखाएं

घर में स्वादिष्ट सलाद बनाना सबसे आसान है। आप बच्चे को घर में सलाद बनाना सिखा सकती हैं जिसमें कुछ भी पकाने की जरूरत नहीं होती है। पहले आप बच्चे को एक कटोरे में ताजे फल और सब्जियां काटकर दें, जैसे पत्ता गोभी, ब्रोकोली, खीरा, अनानास या सेब, प्याज, टमाटर, केला, अंगूर। फिर उन्हें बताएं कि वह इसमें हर्ब्स मिलाकर सलाद कैसे बना सकता है।

डीआईवाई क्राफ्ट सिखाएं

आजकल डी.आई.वाई. बहुत ट्रेंडिंग है जिसमें लोग घर पर ही उपलब्ध सामानों से कुछ नया बनाते हैं या वे पुरानी चीजों से कुछ बेहतरीन बनाते हैं। आप बच्चे को अलग-अलग तरीकों से डी.आई.वाई. सिखा सकती हैं। इससे बच्चा क्रिएटिव बनता है और वह पुरानी चीजों का उपयोग करना सीखता है। बच्चे डी.आई.वाई. एक्टिविटीज में कार्ड बनाना, पुरानी बोतल में पौधे व बीज लगाना, स्टैंप्ड शर्ट बनाना, पेपर मास्क बनाना, नेल आर्ट करना या मोतियों की माला बनाना भी सीख सकते हैं। आप बच्चे के लिए एक्टिविटी बॉक्स, जैसे इंटेलिकिट भी खरीद सकती हैं।

इसमें कई सारी एक्टिविटीज, फ्लैशकार्ड्स, वर्कशीट और स्टोरीबुक होती हैं। इसमें दी हुई हर एक्टिविटी की मदद से आपके बच्चे में एक नई स्किल विकसित होती है और यह एक्टिविटी बॉक्स बच्चे के लिए मजेदार होने के साथ उसके संपूर्ण विकास में मदद करता है। इस किट में आपका बच्चा खेलते समय एन्जॉय करने के साथ सीखेगा भी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।