महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने सहयोगी पार्टियों के साथ बांटे विभाग

Distribution of departments with Uddhav Thackeray colleagues

राकांपा के खाते में आए गृह और वित्त (Uddhav Thackeray)

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने (Uddhav Thackeray) मंत्रिमंडल के 32 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों के बीच रविवार को विभागों का बंटवारा किया जिसमें राज्य की गठबंधन सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को वित्त और गृह जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। ठाकरे सामान्य प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क, कानून एवं न्याय तथा अन्य उन विभागों को संभालेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आबंटित नहीं किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार वित्त मंत्रालय की बागडोर संभालेंगे, जबकि उनकी पार्टी के अनिल वी. देशमुख गृह मंत्री होंगे। राकांपा नेता जितेंद्र अवहाड़ को आवास मंत्रालय मिला है। गठबंधन सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का विवरण इस प्रकार है।

शिवसेना : आदित्य ठाकरे (पर्यावरण, पर्यटन और सत्कार), सुभाष देसाई (उद्योग एवं खनन), एकनाथ शिंदे (शहरी विकास और लोकनिर्माण विभाग-सार्वजनिक उपक्रम, दादाजी डी भूसे (कृषि), उदय सामंत (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) , संजय डी राठौड़ (वन, आपदा प्रबंधन), गुलाबराव पाटिल (जलआपूर्ति एवं स्वच्छता), संदिपन राव भूमरे ( रोजगार गारंटी एवं बागवानी), अनिल परब (परिवहन एवं संसदीय मामले), शंकर राव गदाख (मृदा एवं जल संवर्धन)।

राकांपा: छगन भुजबल ( खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति), जयंत पाटिल (जल संसाधन और कमांड क्षेत्र विकास), धनंजय पी मुंडे (सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता) , दिलीप वाल्से-पाटिल (श्रम एवं आबकारी), नवाब एम मलिक (अल्पसंख्यक विकास एवं वक्फ, कौशल विकास और उद्यम), हसन मुशरिफ(ग्रामीण विकास), राजेंद्र सिंगाने (खाद्य एवं ड्रग्स प्रशासन, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण), राजेश टोपे (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), बालासाहेब पाटिल (को-आपरेशन एवं मार्केटिंग)।

कांग्रेस: वर्षा गायकवाड़ (स्कूल शिक्षा), सुनील केदार (पशु पालन, दुग्ध विकास, खेल, एवं युवा कल्याण), विजय वादेत्तिवार (ओबीसी और अन्य विछड़ा वर्ग, खार लैंड्स विकास एवं भूकंप पुर्नवास), अमित वी देशमुख (चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति), के.सी. पाडवी (जनजाति विकास), असलम आर शेख (कपड़ा और बंदरगाह विकास), यशोमति ठाकुर-सोनवाने ( महिला एवं बाल विकास)।

राज्यमंत्रियों को आंवटित विभाग

अब्दुल सत्तार नबी (राजस्व एवं ग्रामीण विकास), शंबूराज देसाई (गृह-ग्रामीण), ओमप्रकाश उर्फ बाचु काडु ( जल संसाधन, कमांड क्षेत्र विकास, स्कूल शिक्षा), राजेंद्र यादरवकर (लोक स्वास्थ्य), दत्तात्रेय भरने (लोक कर्म और वन), संजय बंसोड़े (पर्यावरण, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता), प्राजक्त तानपुरे (शहरी विकास, ऊर्जा), अदिति एस. ठाकरे (उद्योग एवं पर्यटन) सतेज पाटिल (गृह-शहरी), विश्वजीत के कदम (कृषि)।

गौरतलब है कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन महाविकास अगाड़ी ने पिछले वर्ष 28 नवम्बर को सरकार का गठन किया था और उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री और छह अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 30 दिसम्बर को मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुल मंत्रियों की संख्या 43 हो गई है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।