हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश दिल्ली में डी...

    दिल्ली में डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर, पेट्रोल 77 रुपये के पार

    Petrol Diesel Price
    नई दिल्ली। कीमतों में लगातार 11वें दिन बड़ी बढ़ोतरी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुँच गये तथा पेट्रोल 19 महीने बाद 77 रुपये प्रति लीटर से महँगा बिका। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में डीजल की कीमत आज 60 पैसे बढ़कर 75.79 रुपये प्रति लीटर हो गई जो अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले दिल्ली में इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 17 अक्टूबर 2018 को 75.69 रुपये प्रति लीटर रहा था। पेट्रोल की कीमत 55 पैसे बढ़कर 77.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 15 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से रोजाना बढ़ रहे हैं। इन 11 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 6.02 रुपये यानी 8.45 प्रतिशत और डीजल 6.40 रुपये यानी 9.22 प्रतिशत महँगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 53-53 पैसे बढ़कर क्रमश: 79.08 रुपये और 84.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में यह 49 पैसे बढ़कर 80.86 रुपये प्रति लीटर रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।