हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Blood Donation: डेरा श्रद्धालूओं ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

    Blood Donation

    चेतराम इन्सां ने अपनी बेटी पूजा इन्सां के बर्थडे की खुशी में 54 वीं बार किया रक्तदान (Blood Donation)

    अबोहर (सचकहूँ सुधीर अरोड़ा)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा पवित्र महारहमोकर्म माह के उपलक्ष्य में मानवता भलाई कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लिया जा रहा है। (Blood Donation) इसी के तहत ब्लॉक आजमवाला की साध-संगत ने बड़ी संख्या में सरसा दरबार में पहुंचकर 26 नंबर मोटर के नजदीक खेतीबाड़ी कार्यो में सहयोग कर अपनी सेवाएं नि:स्वार्थ भावना से दी गई। जिला समिति सदस्य दिलबाग सिंह इन्सां ने बताया कि इस मौके पर सेवा पर पहुंचे ब्लॉक के सेवादारों द्वारा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में बने पूजनीक बापू मग्गर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया।

    • चेतराम इन्सां ने अपनी बेटी पूजा इन्सां के बर्थडे की खुशी में 54 वीं बार रक्तदान किया ।
    • बनवारी लाल इन्सां ने 22 वीं  रक्तदान किया ।
    • बुधराम इन्सां ने 12 वीं बार रक्तदान किया ।
    • सुरेंद्र इन्सां द्वारा तीसरी बार स्वैइच्छा से रक्तदान कर मानवता भलाई कार्यो में अपना अहम योगदान प्रदान किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।