Humanity: वाह! इन्सानित हो तो ऐसी… बेसहारा घायल गोवंश की निरंतर संभाल कर रहे डेरा श्रद्धालु

Published On

(Dera devotee)

अबोहर (सचकहूँ/सुधीर अरोड़ा)। बीमार अशहाय बेजुबानों को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं द्वारा इलाज के लिए गौ चिकित्सालय पहुँचाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। डेरा श्रद्धालु इंसानियत का धर्म निभाने का सरहानीय कार्य कर रहे है। गाँव पत्रेवाला से डॉ.गुरमुख कंबोज इन्सां इससे पूर्व भी कुछ माह में अनेकों बेसहारा गोवंश की सार सम्भाल का कार्य कर चुके है। बुधवार को जब उनके द्वारा अबोहर से हिंदुमलकोट सड़क मार्ग पर पैट्रोल पंप के निकट अज्ञात कारणों से पीड़ित बेसहारा गाय पड़ी मिली।

जिसकी सूचना दौलतपुरा की गौ चिकित्सालय के सेवादारों को दी गई।सूचना को पाकर सेवादार निर्मल सिंह गौशाला की एम्बुलेंस लेकर पहुँचे, जिसके द्वारा घायल गाय को उपचार के लिए गौ चिकित्सालय भिजवाया गया। इससे पहले गाय सुबह के समय ठंड में कंपकम्पा रही थी। (Dera devotee) जिसके पास आग जलाकर गर्मी दी गई। इस नेक पुनीत कार्य में डॉ. गुरमुख इन्सां, राजविंदर सिंह, सन्दीप, छिंदा ,वेद प्रकाश आदि का सरहानीय सहयोग रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts