भ्रष्टाचार व अपराधमुक्त देश है डेनमार्क

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
क्या आपने ऐसे किसी देश का नाम सुना हैं, जहां हत्या और अपराध लगभग जीरो है? जहां प्रदूषण और भ्रष्टाचार मुक्त जीवन है? जहां कि अर्थव्यवस्था काफी अच्छी है। अगर आप ऐसे ही किसी देश में जीना चाहते हैं, तो आपको डेनमार्क के बारे में जानना चाहिए। क्योंकि यही एक ऐसा देश है, जहां उपरोक्त सभी बातें लागू होती हैं। डेनमार्क उत्तरी यूरोप में बसा एक देश है। डेनमार्क, नॉर्वे के दक्षिण और जर्मनी के उत्तर दिशा में स्थित है। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड, एक अन्य छोटा सा द्वीप फेरोलैंड और डेनमार्क मिलके यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ डेनमार्क बनाते हैं। यहां की जनसँख्या 5,639,565 है। डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन ये तीनों उत्तरी यूरोपीय देश मिलके एक सांस्कृतिक क्षेत्र बनाते है। इस देश का शासन दुनिया में सबसे पारदर्शी और स्थायी शासनों में माना जाता है।
डेनमार्क के नागरिक दुनिया में सबसे अधिक टैक्स देने वालों में से है। इसलिए यहां की सरकार से डेनमार्क वासियों को बहुत सी सुविधाएं फ्री मिलती हैं। डेनमार्क में जितनी कारें है, उसके दुगुने से भी ज्यादा यहां साइकिल है। अकेले कोपेनहेगन के लोग रोज 1.13 मिलियन किमी से ज्यादा साइकिल चलाते हैं। डेनमार्क में भ्रष्टाचार लगभग शून्य है। तैराकी यहां की प्राथमिक शिक्षा का एक आवश्यक भाग है। यहां के लोगों का जीवन स्तर काफी उच्च है। नागरिकों की स्वतंत्रता, समृद्धि, प्रजातान्त्रिक शासन इत्यादि क्षेत्रों में डेनमार्क दुनिया के अन्य देशों में सर्वोत्तम है। यहाँ के नागरिको की आय में बहुत कम असमानता है। डेनमार्क निवासी, दुनिया में सबसे अधिक आय कमाने वाले लोगो में से है। यहाँ के लोगो की औसत आयु, औरत- 81.9, पुरुष- 78 है। यूरोप में डेनमार्क ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा रोजगार दर 75% है। यहाँ की पर्यावरण प्रदुषण दर बहुत कम है, लोग साइकिल का इस्तेमाल ज्यादा करते है। यहाँ 39% बिजली की आपूर्ती पवन ऊर्जा से पूरी होती है। 1973 से कई सर्वे में डेनमार्क सबसे अच्छा और खुशहाल देशो में सबसे ऊपर है। यहाँ की जनसँख्या घनत्व 130.50/किमी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
Drinking Water Problem: सरसा में पीने के पानी को लेकर मची त्राहि-त्राहि! बिजली कटौती व नहरों में पानी की कमी है बड़ी वजह
डबवाली में भाजपा कार्यालय के बाहर महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन

Related Posts