हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली: गर्ल्...

    दिल्ली: गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, पाँच घायल

    Delhi: The fierce fire in the girls' hoste

    50 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला

    • जनकपुरी इलाके में तड़के 3.05 बजे हुआ हादसा

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक महिला छात्रावास में भीषण आग लग गई। आग से बचाई गई 5 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 50 से ज्यादा लड़कियों को छात्रावास से सुरक्षित निकाल लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘आग लगने की सूचना तड़के 3.05 बजे मिली। 50 से ज्यादा लड़कियों को छात्रावास से सुरक्षित निकाल लिया गया है और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की शुरूआत हुई और जल्द ही यह ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक पहुंच गई। दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली फायर सर्विस को लिखा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी के हर कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करे और उन रूफ टॉप कैफे और रेस्त्राओं को बंद कराए जिनके किचन बेसमेंट में हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।