हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश कर्नाटक में 3...

    कर्नाटक में 34 हजार करोड़ की कर्जमाफी का ऐलान

    Debt Waiver kumarswami

    हर किसान के 2 लाख रुपए तक कर्ज होगे माफ / Debt Waiver

    बेंगलुरु (एजेंसी)।

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को अपना पहला बजट पेश किया। उन्होंने अपने पहले बजट में किसानों के कर्ज माफ कर किसानों को राहत दी है।चुनाव के समय में किए गए वादे को पूरा करते हुए (Debt Waiver) कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को किसाने के 34 हजार करोड़ की कर्ज माफी की घोषणा की। कुमारस्वामी ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करते हुए कहा कि पहले चरण में 31 दिसंबर 2017 तक के किसानों के ऋण माफ होंगे। उन्होंने किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने अपने-अपने घोषणापत्र में किसानों के कर्ज को माफ करने का एलान किया था।

    पहला बजट

    2017-18 में कर्नाटक की जीएसडीपी की दर 8.5 फीसदी रही, जबकि पिछली समान अवधि में यह 7.5 फीसदी रही थी।

    राज्य में पेट्रोल के दाम में 1.14 रुपये प्रति लीटर के वृद्धि की घोषणा ।

    वहीं 1.20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी।

    कर्नाटक में पेट्रोल के दाम में 30 से 32 फीसदी की बढ़ोतरी।

    डीजल के दामों में 19 से 20 प्रतिशत की वृद्धि।

    राजकोषीय व्यवस्था पर असर / Debt Waiver

    विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों की कर्ज माफी से राज्य की राजकोषीय व्यवस्था प्रभावित होगी। इससे पहले सत्तारूढ़ रही कांग्रेस ने भी 8,165 करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया था जिससे 22,27,506 किसानों को लाभ मिला था। लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार के इस फैसले से सिर्फ उन्हीं किसानों को फायदा मिल पाया था जिन्होंने सहकारी बैंकों से 50,000 से 20 जून 2017 तक कर्ज लिया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।