हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में पाइपलाइन विस्फोट में मृतकों की संख्या 17 हुई

    Pipeline Explosion

    Pipeline Explosion | विस्फोट में चर्च और गर्ल्स हॉस्टल तथा कई इमारतें क्षतिग्रस्त

    लागोस (एजेंसी)। नाइजीरिया के लागोस प्रांत में पाइपलाइन विस्फोट में मृतकों की संख्या 17 हो गयी और अन्य 50 झुलस गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अबुले-अदो इलाके में रविवार को पाइपलाइन में विस्फोट की घटना में एक चर्च और एक गर्ल्स हॉस्टल तथा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 25 लोगों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी गयी। स्थानीय पुलिस कमिश्नर के मुताबिक विस्फोट का आतंकवाद अथवा तोड़फोड़ से जुड़े होने की आशंका नहीं है, लेकिन यह एक असुरक्षित गतिविधि का परिणाम है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।