हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश जौनपुर में सई...

    जौनपुर में सई नदी में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मृत्यु

    Death

    जौनपुर (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मृत्यु हो गई जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकरारा इलाके में ताहिरपुर गांव के चार छात्र होली खेलने के बाद गुरुवार को सतलपुर गांव के निकट सई नदी में नहाने गये थे।

    नहाते समय तीन छात्र नदी में डूबने लगे। इस बीच किनारे स्नान कर रहे रमाकान्त ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद हर्ष और आशुतोष को बचाने में सफल रहे जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अनुराग डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। अनुराग गोबिन्द बल्लभ पंत डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उन्होंने बताया कि मल्लाहों की मदद से शव को नदी से निकाल लिया गया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।