मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हदसा, चार की मृत्यु

मथुरा:उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य पांच घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नोएडा से कुछ लोग गोद भराई के लिए आगरा जा रहे थे।
महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।