एक्शन में डीसी, अस्थायी कचरा प्वाइंट को खत्म करने के आदेश

Bhiwani News
Bhiwani News: शहर का निरीक्षण करते उपायुक्त महाबीर कौशिक।

नगर परिषद् अधिकारियों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

  • शहर की सुंदरता में सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान: डीसी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: उपायुक्त महावीर कौशिक ने शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को साथ लेकर शहर में विशेषकर सरकुलर रोड़ पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकुलर रोड़ पर अस्थाई रूप से बनाए गए कचरा प्वाइंट को समाप्त करने व शहर में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। Bhiwani News

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लें। शहर को सुंदर बनाने में स्वयंसेवी-सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान होता है। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मंदिर, स्कूल और अस्पताल के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों में लोग श्रद्धा भाव से पहुंचते हैं। वहीं दूसरी ओर सामान्य अस्पताल में बीमार लोग उपचार के लिए आते हैं। Bhiwani News

उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास गंदगी होने से संक्रामक बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यहां पर गंदगी नहीं का आलम नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों में जागरूकता लाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में जिला प्रशासन भरपूर प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि शहर में बनाए गए सभी अस्थाई कचरा प्वाइंट बंद हों, इसके लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है। सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं व जागरूक युवा संगठनों को चाहिए कि वे शहर को निर्मल और स्वच्छ बनाने में आगे आएं।

यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने सिक्का, डाक टिकट जारी किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here