अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समाधान शीघ्र हो:दास

Mahant Nrityagopal Das, Solution, Construction, Ram Temple, Ayodhya

अयोध्या (एजेंसी)।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा हैै कि अयोध्या में स्थित विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर मोदी सरकार भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिये शीघ्र समाधान निकाले। दास ने आज कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार का चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अयोध्या में स्थित विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मंदिर का समाधान न होना हिन्दू समाज को अखर रहा है।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में हो रही देरी तथा केन्द्र में मोदी एवं राज्य में योगी सरकार के रहते हुए प्रतीक्षा अब अखरने लगी है। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों के दौरान जिस प्रकार मंदिर जागरण अभियान चला, उसी तरह इस सरकार में भी इस बहुप्रतीक्षित विषय को उठाया जाये ताकि मोदी सरकार शीघ्र इसका समाधान निकाले।

उन्होंने कहा कि न्यायालय में यह विवाद सत्तर वर्षों से है। हम सभी लोग न्यायालय और न्यायविदों का सम्मान करते हैं। वह नियमित सुनवाई के प्रति संवेदनशील है लेकिन जागरण और सरकार को ध्यान दिलाना हमारा मौलिक और धार्मिक अधिकार भी है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।