पुर्तगाल में जंगलों में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत, कई घायल

Dangerous, Fire, Forest, Portugal, Death, Injured

हताहतों की संख्या बढ़ सकती है

पेनेला (पुर्तगाल)। मध्य पुर्तगाल के जंगल में भयानक आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। सरकार ने कहा कि सभी की मौत कार में जलकर हुई है। कोइंब्रा से करीब 50 किलोमीटर दूर पेड्रोगन ग्रैंड नगर पालिका के जंगल में शनिवार दोपहर आग भड़क उठी थी। अग्निशमन दल के 600 कर्मचारी और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग बेहद तेजी से कई जगहों पर फैल गई।

प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, कि दुर्भाग्य से जंगलों में लगी आग के संदर्भ में हाल के वर्षों में हमारे द्वारा देखी गई सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से यह एक लगती है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। प्राथमिकता उन लोगों को बचाने की है जो अब भी खतरे में हो सकते हैं। पुर्तगाल में कई इलाकों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था और यहां लू चल रही है। गृह मंत्री जॉर्ज गोम्स ने कहा कि लीरिया क्षेत्र में आग से झुलसकर 43 लोगों की मौत हुई है, इनमें से अधिकतर लपटों में घिरी अपनी कारों में फंस गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।