इन 9 देशों में नहीं है कोरोना वायरस का नामोनिशान

Coronavirus in America

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है लेकिन 9 देश से यह अभी भी दूर है।जी हांदुनिया के इन 9 देशों में कोरोना वायरस का नामोनिशान तक नही है।दुनिया के सिर्फ यही 9 देश ऐसे बचे हैं जहांकोरोना अपना कहर बरपाने से बाज आ रहा है परन्तु इन्ही देशों के साथ लगने वाले देशों यानी पड़ोसी देशों की इसने हालत पतली कर रखी है। दरअसल, जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के मामलों का एक बड़ा डेटा तैयार किया है।जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने ही बताया है कि अब दुनिया के मात्र 9 देश ही कोरोना की गिरफ्त से बाहर हैं।ये 9 देश कोरोना वायरस की जद में अभी तक नहीं आए हैं।

तुर्कमेनिस्तान

मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान ने तो अपने देश में कोरोना वायरस शब्द पर ही प्रतिबंध लगा दिया है।मास्क लगाकर घूमने और महामारी की बात करने पर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है।कोरोना के रोकथाम के सोशल पोस्ट और दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।

ताजिकिस्तान

मध्य एशिया का ही दूसरा देश है ताजिकिस्तान। यह देश अपने पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है।यहां लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं।इसने मार्च के शुरुआत में ही दुनिया के देशों के नागरिकों को अपने यहां आने से मना कर दिया था।अब इसने कहा है कि विदेशी नागरिक के साथ साथ उसका जो नागरिक विदेशों में रह रहा है वह भीवहां नही आ सकता है जब तक सब ठीक न हो जाए।

उत्तर कोरिया

  • चीन से सटा हुआ उत्तर कोरिया भी अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त है।
  • यह दुनिया के सबसे सीक्रेट देशों में से एक माना जाता है।
  • चीन में कोरोना वायरस के फैलते ही इसने अपनी सारी सीमाएं सील कर दी थीं।
  • विदेशी नागरिकों का आना-जाना वैसे ही उत्तर कोरिया में ज्यादा नहीं है।

दक्षिणी सूडान

  • उत्तरी अफ्रीका के दक्षिणी सूडान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
  • इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है।
  • इस देश की सीमाएं भी सील हैं।
  • न कोई बाहर जा पा रहा है, न ही कोई अंदर आ पा रहा है लेकिन जनजीवन सामान्य है।

यमन

  • 5-मध्यपूर्वी देश यमन भी अभी तक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा हुआ है।
  • इस देश ने कई सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है।
  • भूख और गरीबी से भी यहां बहुत से लोग मारे गए हैं लेकिन यहां अभी तक कोरोना नहीं पहुंचा है।
  • यहां की आबादी करीब 3 करोड़ है।

बुरुंडी

  • दक्षिण अफ्रीकाई देश बुरुंडी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता है।
  • यह देश अपने वाइल्डलाइफ, जंगल और हरियाली की वजह से जाना जाता है।
  • इस देश में भी कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

मालावी

  • पूर्वी अफ्रीका का मालावी।
  • इस देश की पहचान यहां का वाइल्डलाइफ, जंगल, जीव-जंतु और तट हैं।
  • यहां का ग्रेट रिफ्ट वैली और मालावी लेक काफी प्रसिद्ध है।
  • इस देश में भी अभी तक कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है।

लिसोथो

  • अफ्रीका का लिसोथो देश।
  • यह देश अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है।
  • ये देश भी अब तक कोरोना वायरस से अछूता है।

कोमोरोस

  • कोमोरोस देश में भी अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
  • ये देश भी अफ्रीका में है।ये ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है।
  • लोग इन द्वीपों को परफ्यूम आईलैंड भी कहते हैं क्योंकि यहां खुशबूदार पेड़ मिलते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।