विश्व में कोरोना संक्रमण के मामले 11.10 करोड़ पार

Coronavirus

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनिया भर में अब तक 11.10 करोड़ से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं वहीं इस महामारी से 24.60 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 10 लाख 73 हजार हो गई है और 24 लाख 60 हजार 483 मरीजों की जान जा चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 80 लाख 76 हजार से अधिक हो गई है जबकि 4.97 लाख लोगों की जान चली गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ नौ लाख 91 हजार से अधिक हो गया है, हालांकि यहां कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 302 हो गया है।

एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ एक लाख 39 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.45 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41.17 लाख से अधिक हो गई है और 1.20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 41.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 81,517 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 35.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 83,546 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 67,101 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 27.95 लाख से अधिक हो गई है और 95,486 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 26.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 27,983 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.88 लाख से अधिक हो गई है और 67,883 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,685 लोगों ने जान गंवाई है।
अर्जेंटीना में कोरोना से 20.60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 51,122 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 20.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.79 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 16.31 लाख के पार पहुंच गये हैं और 42,077 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में कोरोना महामारी से अब तक 15.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 59,409 लोग जान गंवा चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना प्रभावितों की संख्या 15.02 लाख से अधिक हो गई है और 48,940 लोग जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में 13.46 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं, जबकि 26,404 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 12.69 लाख से अधिक हो गई है और 44,690 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोना से 12.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 34,316 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 11.46 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 19,097 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.66 लाख के पार पहुंच गई है और 15,323 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना महामारी से अब तक बेल्जियम में 21,887 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कनाडा में 21,631, चिली में 19,974 , रोमानिया में 19,795 , पुर्तगाल में 15,897 , इक्वाडोर में 15,513 , हंगरी में 14,252, इराक में 13,245, स्वीडन में 12,649, पाकिस्तान में 12,601, फिलीपींस में 12,068, बोलीविया में 11,417, मिस्र में 10,298, स्विट्जरलैंड में 9886, मोरक्को में 8548, बंगलादेश में 8342, आॅस्ट्रिया में 8368, जापान में 7438, सऊदी अरब में 6457, पनामा में 5727, इजरायल में 5526, चीन में 4833 और सर्बिया में 4321 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।