हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित संख्या 7376 पहुंची

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 76 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही इसकी संख्या बढकर आज 7376 पहुंच गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 16 करोना संक्रमित मरीज सामने आये। इसके अलावा उदयपुर में 13, झालावाड में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनू में पांच, बीकानेर में पांच, कोटा में चार, नागौर में चार, पाली में तीन, धौलपुर में दो, भरतपुर में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 167 लोगों की मौत हो गयी है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 307, अलवर में 51, बांसवाडा में 85, बारां मे पांच, बाडमेर में 87, भरतपुर में 142 भीलवाडा में 118, बीकानेर में 83, चित्तौडगढ में 170, चुरू में 85, दौसा 44, धौलपुर मे 43, डूंगरपुर में 319, गंगानगर में एक, हनुमानगढ में 14, जयपुर में 1844, जैसलमेर में 68, जालोर में 154 झालावाड 71,, झुंझुनू में 96, जोधपुर में 1271, बीएसएफ 48, करौली में 10, कोटा में 390, नागौर में 395, पाली मे 340, प्रतापगढ में 12 राजसमंद 126, सवाई माधोपुर में 18, सीकर में 126 सिरोही 112, टोंक में 159 उदयपुर में 505 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक तीन लाख 27 हजार 836 सैंपल लिए जिसमें से 7376, पाॅजिटिव तीन लाख 18 हजार 146 नेगेटिव तथा 2314 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस 3137 है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।