हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित संख्या 6098, तीन की मौत

    Coronavirus in India

    जयपुर। राजस्थान में 83 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही इसकी संख्या बढकर बुधवार को 6098 पहुंच गयी वहीं अब तक 150 लोगों की मौत हो गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में आठ, डुंगरपुर में 28, उदयपुर में 10, नागौर में आठ, राजसमंद में छह, बीकानेर में छह, अलवर में चार, कोटा,भीलवाडा, अजमेर, झुझुनू एवं बाडमेर में दो-दो, झालावाड, जैसलमेर में एक-एक नया कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आया है।

    विभाग के अनुसार भरतपुर के हलेना क्षेत्र में रहने वाले 67 वर्षीय पुरूष, सीकर जिले में दातारामगढ में चंदेली का वास निवासी 70 वर्षीय महिला तथा चैडा रास्ता जयपुर में 85 वर्षीय पुरूष की मौत हो गयी। विभाग के अनुसार राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 150, लोगों की मौत हो गयी है। विभाग के अनुसार अब तक दो लाख 54 हजार 533 सैंपल लिए जिसमें से 6098, पाॅजिटिव दो लाख 44 हजार 955 नेगेटिव तथा दो हजार 386 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस एक हजार 890, रिकवर केस तीन हजार 068 तथा दो हजार 666 मरीजों को अस्पताल से छुट्टि दे दी गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।