कोरोना: एक दिन बाद फिर बढ़े कोरोना मामले

Coronavirus

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार औसतन घटती जा रही है हालांकि एक दिन बाद नये मामलों की संख्या बढ़कर फिर 10 हजार से अधिक हो गयी वहीं इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से सक्रिय मामले कम हुए हैं। इस बीच देश में अब तक 89 लाख 99 हजार 230 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 11,610 दर्ज की गयी जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यह संख्या 9121 रही। नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 37 हजार से अधिक हो गया है।

इसी दौरान 11,833 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 44 हजार 858 हो गयी है। सक्रिय मामलों में 323 की कमी आयी है और इनकी संख्या अब 1,36,549 रह गयी है। इसी अवधि में 100 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 913 हो गया। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.33 प्रतिशत हो गयी है तथा सक्रिय मामलों की दर अभी 1.25 और मृत्युदर 1.43 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 924 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 38,307 हो गयी है। राज्य में 2700 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.81 लाख हो गयी है जबकि 39 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,591 हो गया है।

केरल:-

कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है हालांकि यहां उक्त अवधि में 520 सक्रिय मामले कम हुए हैं और सर्वाधिक 5439 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर 61,030 रह गये हैं जबकि कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.46 लाख हो गया है जबकि 18 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4016 हो गयी है।

दिल्ली:-

सक्रिय मामले 17 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1019 रह गयी है। वहीं एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,894 पर पहुंच गया जबकि अब तक 6.25 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

कर्नाटक:-

कोरोना के सक्रिय मामले 88 बढ़कर 5879 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,273 हो गया है तथा अब तक 9.27 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 1640 रह गये हैं और 1620 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.93 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश:-

सक्रिय मामले कम होकर 615 रह गये हैं। वहीं 140 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 7163 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4206 रह गयी है तथा अभी तक 12,432 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.29 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश:-

सक्रिय मामले कम होकर 2853 रह गये हैं। वहीं इस महामारी से 8704 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.90 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3854 रह गये हैं और 10,235 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.58 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 44 बढ़कर 2401 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.68 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5712 मरीजों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश:-

सक्रिय मामले नौ बढ़कर 1856 हो गये हैं तथा अब तक 2.52 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3841 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 134 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 2905 रह गयी है। राज्य में तीन लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं छह और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3783 हो गयी है।

गुजरात :-

सक्रिय मामले घटकर 1699 रह गये हैं तथा 4402 लोगों की मौत हुई है और 2.59 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 565 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1528 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3040, राजस्थान में 2781, जम्मू-कश्मीर में 1951, ओडिशा में 1912, उत्तराखंड में 1682, असम में 1089, झारखंड में 1084, हिमाचल प्रदेश में 994, गोवा में 784, पुड्डुचेरी में 658, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 347, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 90, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।