देश में कोरोना से 35 की मौत, 1397 संक्रमित
नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1397 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 1397 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 49 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 35 लोगों की मौत हुई है जबकि 124 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण के अधिक मामले सामने आये हैं। कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में नौ, गुजरात में छह, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पंजाब में तीन-तीन, दिल्ली,पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में दो-दो, केरल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमित इस प्रकार हैं:
राज्य संक्रमित ठीक हुए मौत
- केरल 234 19 1
- महाराष्ट्र 216 39 9
- कर्नाटक 83 5 3
- तेलंगाना 79 1 1
- राजस्थान 74 3 0
- तमिलनाडु 74 4 1
- गुजरात 73 3 6
- उत्तर प्रदेश 101 14 0
- दिल्ली 97 6 2
- जम्मू और कश्मीर 54 2 2
- मध्य प्रदेश 47 0 3
- आंध्र प्रदेश 40 1 0
- पंजाब 41 1 3
- हरियाणा 33 11 0
- पश्चिम बंगाल 26 0 2
- बिहार 15 0 1
- लद्दाख 13 3 0
- चंडीगढ़ 13 0 0
- छत्तीसगढ़ 8 0 0
- उत्तराखंड 7 2 0
- गोवा 5 0 0
- हिमाचल प्रदेश 3 0 1
- ओडिशा 3 0 0
- मणिपुर 1 0 0
- मिज़ोरम 1 0 0
- पुड्डुचेरी 1 0 0
- कुल 1397 124 35
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।