सिरसा के ऐलनाबाद कस्बे का युवक पाया गया कोरोना संक्रमित

Published On

सिरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद कस्बे का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है जो गुड़गांव में एक बैंक में शाखा प्रबंधक है। उल्लेखनीय है कि सिरसा जिले में गत चार दिनों से करोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। आज मिले कोरोना मामले को मिला कर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इनमें से आठ लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सिरसा नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. नैन ने बताया कि उक्त व्यक्ति गत 24 मई को गुड़गांव से पत्नी, बेटी और मां के साथ ऐलनाबाद आया था।

इनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। आज आई रिपोर्ट में यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जबकि परिवार के अन्य सदस्य नेगेटिव मिले। इस के व्यक्ति के साथ उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों को जिला नागरिक अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में लाया गया है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के ऐलनाबाद आवास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है तथा क्षेत्र को सील करते हुए आमजन की आवाजाही रोक दी गई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर
अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू
Blood Transfusion Risks: गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने पर जा सकती है मरीज की जान, जानें शरीर में क्या होता है और दिखते हैं कौन से लक्षण
White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? घर पर बनाएं आंवला, करी पत्ता और नारियल तेल से तैयार हेयर ऑयल, जानें बनाने का तरीका
UP Railway News: खुशखबरी, यूपी के शामली समेत इन जिलों में रेलवे लाइन और एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के निर्देश

Related Posts