हरियाणा में कोरोना मामलों की बढ़ कर कुल हुई 141

Corona-in-Haryana

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना से संक्रमित मरीजों के आज 12 और नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़ कर 141 तक पहुंच गई है। (Corona in Haryana) वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 17 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस तरह कोरोना के अब सक्रिय मामले अब 122 हैं। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 20845 तक पहुंच गया है।

अब तक 2520 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये

राज्य में कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों की संख्या भी बढ़ कर 831 हो गई है। ऐसे में विदेश से लौटे और कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये कुल 21676 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 4906 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 16770 लोग निगरानी में हैं। राज्य में कोरोना जैसे लक्ष्णों को लेकर 687 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 2520 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये है।

  • जिनमें से 1821 नेगेटिव तथा कुल 141 पॉजिटिव पाये गये।
  • 558 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
  • 141 पॉजिटिव मरीजों में से 17 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
  • राज्य में कोरोना के कारण अब दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।

बुलेटिन के अनुसार 141 पॉजिटिव मामलों में दस विदेशी हैं

इनमें छह श्रीलंकाई, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक तथा 58 देश के अन्य राज्यों से हैं। राज्य में 11 उत्तरप्रदेश, सात तमिलनाडू, आठ बिहार, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर तीन-तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक मामला शामिल है।

कोरोना के फरीदाबाद से नौ, पलवल से दो, फतेहाबाद और नूंह एक-एक नया मामला सामने आया। इस तरह नूंह में 38, पलवल और फरीदाबाद में 28-28, गुरूग्राम में 20, करनाल में पांच, पानीपत में चार, सिरसा और अम्बाला में तीन-तीन, भिवानी, सोनीपत और पंचकूला में दो-दो, हिसार, जींद, कैथल, रोहतक, फतेहाबाद और चरखी दादरी में एक-एक पॉजिटिव मामले सामने आया है।

  • कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 9
  • पानीपत में 3
  • फरीदाबाद में 2
  • पलवल, हिसार और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
  • राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।