हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश कोरोना के सक्...

    कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी, घटकर 6.95 लाख हुये

    Corona Active Cases
    नयी दिल्ली l देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है और अब इसकी संख्या घटकर 6.95 लाख पर आ गई है तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 77.61 लाख को पार कर गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक

    पिछले 24 घंटों में 54,366 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 77,61,312 हो गयी। इसी अवधि में 73,979 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 69,48,497 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 20,303 घटकर 6,95,509 हो गये हैं। इस दौरान 690 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,17,306 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 89.53 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.96 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 8836 घटकर 1,50,510 लाख हो गये हैं जबकि 198 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,831 हो गयी है। इस दौरान 16,177 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14.31 लाख से अधिक हो गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।