हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ पंजाब विस के ...

    पंजाब विस के मुख्य गेट पर भी हरियाणा ने जड़े अपने बोर्ड

    Constitution, Day

    -पंजाब-हरियाणा के दोनों सदनों के आज है विशेष सेशन

    सच कहूँ/अश्वनी चावला
    चंडीगढ़। संविधान दिवस के मौके हरियाणा विधानसभा की तरफ से हरियाणा के साथ ही पंजाब विधानसभा के मुख्य गेट पर भी अपना बोर्ड जड़ दिया है। दोनों सदनों के मुख्य गेट की प्रमुखता से सजावट करने के साथ ही हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की फोटो लगे फ्लेक्स बोर्ड लगे हुए हंै। जहां पर संविधान दिवस की बधाई के साथ ही हरियाणा विधान सभा सेक्रे टेरिएट लिखा हुआ है। जिस से यह प्रतीत होता है जैसे दोनों सदन ही हरियाणा विधान सभा के हों। हरियाणा विधान सभा की तरफ से लगाये गए इन बोर्ड को देख कर पंजाब विधानसभा के अधिकारी ही हैरान है कि यह बोर्ड कैसे लगा दिए गए है, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके चलते इस बात को लेकर पंजाब सख्त आपत्ति भी जाहिर कर सकता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।