हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश दिल्ली पुलिस ...

    दिल्ली पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने की खुदकुशी

    Accord Hospital Staff two Nurse Died

    नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुरेंद्र (37) ने मालवीय नगर स्थित पीटीएस कालोनी में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दक्षिणी दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कल देर रात 11.26 बजे मालवीय नगर थाने को पीसीआर के द्वारा खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली। सुरेंद्र सेंट्रल जिले में तैनात था। वह कल रात करीब दस बजे ड्यूटी से वापस घर आया और कुछ देर बाद फांसी के फंदे से लटका मिला। उसे तत्काल मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता। नहीं चला है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।