हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य महिलाओं के लि...

    महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र लाएगी कांग्रेस

    Congress Will Bring Separate Manifesto For Women

    कल दिल्ली में होना है कांग्रेस का राष्ट्रीय महिला सम्मेलन

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)।

    इस बार कांग्रेस महिलाओं के लिए पार्टी का ना केवल झंडा व लोगो अलग से लांच करेगी, बल्कि पहली बार ही महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र भी अलग से जारी किया जाएगा। भिवानी पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना पोपली रविवार को यहां भिवानी में जिला महिला अध्यक्ष प्रेमवती गोयत के आवास पर पहुंची और महिलाओं को सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा किदेश व प्रदेश में भाजपा सरकार को नाकाम बताया और दावा किया कि इस बार कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। बता दें कि 7 अगस्त को दिल्ली का ताल कटोरा स्टेडियम में कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन कर रही है। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पहली बार महिलाओं को लिए अगल से चुनावी घोषणा पत्र तैयार कर रही है, जिसके लिए 7 अगस्त को दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में पूरे देश से आई महिलाओं से विचार लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सम्मेलन में महिला कांग्रेस के लिए अगल से झंडा व लोगो भी लांच किया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।