राजस्थान: उपचुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

Congress, Victory, By-Election, BJP, Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में एक नगर निगम व दो नगरपालिकाओं में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। जयपुर नगर निगम के वार्ड 76 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के इकरामुद्दीन ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक अग्रवाल को हराया। वहीं सीकर की लोसल नगरपालिका में वार्ड 24 उपचुनाव में भाजपा तो टोंक के मालपुरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

सीकर में भाजपा तो मालपुरा में कांग्रेस जीती

उधर, सीकर में लोसल नगरपालिका वार्ड 24 उपचुनाव में भाजपा के मदनलाल 117 वोटों से जीते। मदनलाल को 417 वोट मिले तो कांग्रेस के संतोष कुमार को 300 वोट मिले। इसके अलावा टोंक में मालपुरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा जैन 24 वोटों से विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा के रिंकू जैन को हराया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।