हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हरियाणा, पंजा...

    हरियाणा, पंजाब में अकेले लड़ेगी कांग्रेस

    Congress to fight alone in Haryana, Punjab

    दिल्ली पर फैसला दो-तीन दिन में

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनावों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के बारे में दो तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन पंजाब एवं हरियाणा में किसी अन्य पार्टी के साथ उसका कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब और हरियाणा में किसी भी अन्य दल के साथ में कोई गठबंधन नहीं करेगी जहां तक दिल्ली का सवाल है तो दो तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।

    बीते दो तीन दिनों में मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आयीं थीं कि कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली और हरियाणा में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन चुकी है। हालांकि अभी सीटों बंटवारे को सहमति होना बाकी है। इन दोनों राज्यों के अलावा पंजाब में भी एकसाथ लड़ने को लेकर दोनों पार्टियों में बातचीत चल रही थी।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।