नागरिकता कानून पर सुखबीर अपनी स्थिति स्पष्ट करें- मनप्रीत

कांग्रेस पार्टी ने 134वां स्थापना दिवस मनाया

बठिंडा (सच कहूँ/अशोक गर्ग)। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही लोगों को जोड़ने की सियासत की है जब कि भारती जनता पार्टी वंड सियासत करके देश का नुकसान कर रही है। यह विचार पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में हुए समारोह को संबोधन करते हुए कहा।

भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुए वित्त मंत्री बादल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को जात, धर्म के नाम पर बाँटकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने का प्रयास कर रही है पर देश के लोग भारतीय जनता पार्टी की इन साजिशों को अच्छी तरह समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही हर तरफ मंदी का दौर है जो एक चिंता का विषय है। वित्त मंत्री ने केंद्र द्वारा बनाए नागरिकता कानून के मामले में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

आज कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश के लिए शहीद होने वाले कांग्रेस पार्टी के नेताओं को याद करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आजादी तथा आजादी के बाद देश के लिए अनेकों कुर्बानियां करके देश को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वर्कर पार्टी के शहीदों के मार्गदर्शन से पार्टी की मजबूती के लिए आगे आएं।

वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी का मौजूदा दफ्तर तंग होने से वर्करों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण 26 जनवरी तक कांग्रेस पार्टी के नए दफ्तर के लिए जगह तलाश करके वहां पार्टी का दफ्तर बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहरी प्रधान अरुण वधावन, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन के के अग्रवाल, पूर्व प्रधान जगरूप सिंह गिल, अशोक कुमार प्रधान, हरविंदर सिंह लड्डू ने कांग्रेसी वर्करों के समूह को संबोधन किया। समारोह में जगराज सिंह अमसी, प्रदीप गोला, रुपेन्द्र बिंंद्रा, यशोदा रानी, रजनी रानी, टहल सिंह संधू, हरविंदर लड्डू , यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा सेवा दल के नेताओं तथा वर्करों भी शामिल हुए।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।