Exit Poll: एग्जिट पोल पर आया कांग्रेस का बड़ा बयान…और कर दिया बड़ा दावा

Exit Poll
Exit Poll Exit Poll: एग्जिट पोल पर आया कांग्रेस का बड़ा बयान...और कर दिया बड़ा दावा

Exit Poll: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने सातों चरण के मतदान पूरे होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल को मनोवैज्ञानिक खेल करार देते हुए कहा कि यह सब मैनेज है और इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने एग्जिट पोल के परिणाम आने के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत तय है और चार जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर हो रहे हैं। मोदी का नाम लिए बिना कांग्रेस नेता ने कहा “जिस व्यक्ति का चार जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं।

इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी – बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत।” उन्होंने मोदी को निवर्तमान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा “निवर्तमान प्रधानमंत्री इस बीच तीन दिनों तक निश्चिंत रह सकते हैं। ये सब मनोवैज्ञानिक खेल है, जिनमें उन्होंने महारत हासिल कर ली है। लेकिन वास्तविक परिणाम इनसे बहुत अलग होंगे। बदलेगा भारत,जीतेगा इंडिया गठबंधन।”

एग्ज़िट पोल सर्वेक्षणों में भाजपा-राजग को प्रचंड बहुमत | Exit Poll

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न समाचार संगठनों एवं एजेंसियों ने अपने-अपने एग्ज़िट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण पेश किये, जिनमें अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत से सत्ता में पुन: आने की भविष्यवाणी की गयी है।

सर्वेक्षणों में भाजपा नीत राजग को 359 से लेकर 392 तक तथा कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन को 118 से लेकर 161 तक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। अन्य को 10 से लेकर 48 तक सीटें मिल सकतीं हैं। हालांकि भाजपा के 370 से अधिक सीटें हासिल करने तथा राजग के 400 पार जाने की बात किसी ने नहीं कही है। इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में राजग को 371, इंडी गठबंधन को 125

तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात के सर्वेक्षण में राजग को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं। पोल ऑफ एग्ज़िट पोल्स ने राजग को 365, इंडी गठबंधन को 142 एवं अन्य को 36 सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रिज़ ने राजग को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में राजग को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है।