रिपीट नहीं डिलिट होगी कांग्रेस सरकार, एक लाख ईनाम घोषित करने पर भी ढूंढ नहीं पाएंगे कांग्रेसी विधायकः- राजेंन्द्र राठौड

Jaipur News
बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे

इधर से फाईल डालो, उधर से सोना निकलेगा लूट सको तो लूट लो के ढर्रे पर गहलोत सरकारः- अरूण सिंह | (Jaipur News)

जयपुर। प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था और चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनूठी पोशाक, पोस्टर बैनर और तख्ती लेकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं ने जयपुर जिले से पहुंचे लोगों को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर सचिवालय घेराव के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैरिकेटिंग लगाकर रोकना चाहा, लेकिन भ्रष्ट गहलोत सरकार के खिलाफ व्याप्त रोष के आगे पुलिस के बैरिकेट भी कमजोर पड गए। (Jaipur News)

स्टैच्यू सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर जोर अजमाईश चलती रही। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सचिवालय की ओर आगे बढ़ गए। जहां भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का पूतला फूंका, और भ्रष्ट गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को आगे बढने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की बौछारें चलाई और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हल्का लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

प्रदेश में घूसखोरी के मामले 22 प्रतिशत से ज्यादा बढे हैं (Jaipur News)

सचिवालय कूच से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि आमजन में सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर गुस्सा है। राजस्थान में भ्रष्टाचार की गति विकास से चैगुनी है, प्रदेश में घूसखोरी के मामले 22 प्रतिशत से ज्यादा बढे हैं। प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने योजना भवन में मिले कैश और सोने के मामले में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां गहलोत का नया फाॅर्मूला आया है, इधर से फाईल डालो, उधर से सोना निकालो। (Jaipur News)

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की महाभ्रष्ट सरकार के खिलाफ रणभेरी बज चुकी है। कांग्रेस सरकार के दो ही काम हैं कुशासन और भ्रष्टाचार। काँग्रेस 60 साल से यह नारा लगाती आ रही है काँग्रेस आयेगी गरीबी मिटेगी। गरीबी देश की नहीं, सिर्फ काँग्रेस के नेताओं की मिटी वह भी भ्रष्टाचार कर करके। काँग्रेस सरकारों के जीप घोटोले और बोफोर्स घोटाले का हवाला देते हुए कहा कि जिस सरकार का श्रीगणेश ही भ्रष्टाचार से होता है उस पर प्रदेश की जनता कैसे विश्वास कर सकती है। (Jaipur News)

प्रदेश मंे चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। युवा, किसान और आम जनता इस भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। पेपर लीक घोटाला, अवैध बजरी घोटाला, सरकारी आॅफिसों मंे करोडों रूपये मिलने का घोटाला, परिवहन मंे घोटाला, इतने घोटाले हुये कि प्रदेश आज घोटालों का गढ़ बन चुका है। (Jaipur News)

अली बाबा चालीस चोरों की सरकार है गहलोत सरकार

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जहां जहां आपका पसीना गिरेगा वहां खून का कतरा कतरा बहा देंगे। नेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ललकारते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग शुरू हो चुकी है। सर से नख तक भ्रष्टाचार में डूबी अली बाबा चालीस चोरों की सरकार रीट भर्ती में घोटाला करती है, उसके बाद जब अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हैं, तो उनपर लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाती है, शहीदों की वीरांगनाओं पर लाठीचार्ज करती है। (Jaipur News)

राठौड ने कहा कि अन्नपूर्णा किट घोटाला, बिजली खरीद घोटाला, किसानों को बिजली ना देना ये सारे कारनामें जनता नहीं भूलेगी। उन्होने कहा कि जैसे चेचक रोग को समाप्त करने के लिए मुहिम चलाई गई थी, कि चेचक रोगी लाओ दस हजार रूपए पाओ उसी तरह कांग्रेस की स्थिति होगी। अगले चार महिने बाद एक लाख रूपए लो कांग्रेसी विधायक ढूंढकर दिखाओ जैसी मुहिम चलेगी। (Jaipur News)

पुलिस की बर्बरता का शिकार हुये भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा

लाल मीणा ने अपने संबोधन में गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि पेपर लीक मामले मंे गहलोत सरकार ने जांच के बाद डीपी जारोली क्लीन चिट दे दिया। प्रदेश मंे सोलह प्रतियोगी परीक्षाऐं हुईं और सभी के पेपर लीक हो गये। इसके अलावा आईटी सेक्टर मंे पांच हजार करोड़ का घोटाला पाया जाता है, जिसकी एसीबी मंे जांच के लिए सरकार से स्वीकृति मांगे जाने पर मना कर दिया जाता है। जलजीवन मिशन, पेपर लीक, बजरी घोटाला और गहलोत के बेटे का माॅरीशिस और लंदन के रास्ते ब्लैकमनी को व्हाईट करना जैसे घोटाले गहलोत को कुर्सी से उतारने के काम करेंगे।

पुलिस की बर्बरता का शिकार हुये भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को घायल अवस्था मंे एसएमएस अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा बैरिकेटिंग तोड़कर सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, वहीं पुलिसकर्मियों से हुई झडप के दौरान शर्मा को काफी चोटें आईं। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के कईं कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य लोग कुशलक्षेम लेने के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे

इन नेताओं ने भी किया संबोधितः- राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रामचरण बोहरा, जसकौर मीणा, राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, निर्मल कुमावत, संजय शर्मा, मनजीत चैधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, अरूण चतुर्वेदी, राजपाल सिंह शेखावत, मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, प्रेमचन्द बैरवा, ज्ञानदेव आहुजा, कन्हैयालाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, श्रवण सिंह बगडी, महेन्द्र यादव, श्याम अग्रवाल और नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, जिला प्रमुख रमा चैपडा, जयपुर शहर राघव शर्मा, जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, जयपुर उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सहित सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों ने संबोधित किया।