विधानसभा सत्र में हंगामे के बाद कांग्रेस और इनेलो का वॉकआउट

Congress, Inollo, Walkout, Ruckus, Assembly Session, Haryana

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। दूसरे दिन भी सदन में दादूपुर नलवी नहर परियोजना पर जमकर हंगामा हुआ।

दादूपुर नहर मामले को लेकर सरकार के असंतुष्ट कांग्रेस अौर इनेलो ने सदन से वाकआउट कर लिया। आज सदन की डबल सिटिंग है। सदन की पहली सिंटिंग खत्म हो गई है, वहीं 3.30 बजे दूसरी सिटिंग शुरू होगी।

इससे पहले इनेलो परियोजना पर कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव मूव करना चाहती थी, जबकि स्पीकर ने इनेलो के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए अभय सिंह चौटाला को चर्चा की अनुमति दी। स्पीकर के कहा कांग्रेस चर्चा में भाग ले सकती है।

कांग्रेस की लंबी बहस के बाद स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। इससे पूर्व इनेलो नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने प्रश्न काल के दौरान ही यह मुद्दा उठाया। इस पर चौटाला और राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के बीच तीखी बहस हुई।

सत्ता पक्ष और इनेलो के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इस दौरान अभय चौटाला ने सदन में एसवाईएल के मुद्दे का भी जिक्र किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने एेतराज जताया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।