कांगो में जातीय हिंसा में 49 लोगों की मौत

Congo, Racial, Violence, Death

कांगो (वार्ता): 

मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के इतुरी प्रांत में हेमा चरवाहे और लेंडू समुदाय के किसानों के बीच हुयी जातीय हिंसा में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी।

इस माह में जातीय हिंसा की यह दूसरी घटना है। 1998-2003 के युद्ध के बाद से दोनों समूहों के बीच तनाव काफी कम हो गया था, लेकिन हाल के कुछ महीनाें में जमीन को लेकर जारी विवाद के कारण दोनों समूहों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। फरवरी में सशस्त्र हेमा और लेंडू समुदायों के बीच हुयी हिंसा में कम से कम 30 लोगों की मौत हुयी है।

गौरतलब है कि युगांडा और रवांडा से सटे हुये पूर्वी कांगो के सीमावर्ती इलाकों में पिछले एक वर्ष के दौरान विद्रोही गतिविधियों में काफी इजाफा हुअा है। राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने दिसंबर 2016 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद से हटने से इंकार कर दिया था।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।