साइबेरिया में विमान का उड़ान के बाद संचार संपर्क टूटा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मॉस्को। रूस में साइबेरिया के बुरयाटिया रिपब्लिक रूसी एएन-2 हवाई जहाज का उड़ान भरने के बाद यातायात नियंत्रण कक्ष के साथ संपर्क टूट गया। जहाज में छह लोग सवार थे। आपात मंत्रालय के मुताबिक रविवार रात आठ बजकर 21 मिनट पर साइबेरियन एविएशन सर्च एंड रेस्क्यू कोआर्डिनेशन सेंटर को परिचालन ड्यटी अधिकारी से फीनिक्स एयर के विमान से संपर्कविच्छेद हो जाने की सूचना मिली थी। सर्च एंड रेस्कयू कोआर्डिनेशन सेंटर के मुताबिक लापता विमान का लोकेशन इरकुत्स्क रीजन में हो सकता है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि लापता विमान का पता लगाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts