हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार, नारनौल...

    हिसार, नारनौल तथा आदमपुर ठिठुरे

    Punjab Haryana Weather
    Punjab Haryana Weather: सावधान! हरियाणा व पंजाब में कोल्ड वेव के साथ धुंध का अलर्ट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में आई न्यूनतम पारे में गिरावट के चलते कुछ इलाकों में पारा शिमला से कई डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो तीन दिन मौसम खुश्क रहेगा । कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छायी रहने से धूप के तेवर नरम रहे जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया । नारनौल तथा हिसार का पारा पांच डिग्री तथा आदमपुर छह डिग्री रहा । जबकि शिमला का पारा 10 डिग्री रहा। चंडीगढ़ लुधियाना ,हिसार ,अमृतसर ,दिल्ली और श्रीनगर में हल्की धुंध रही।

    चंडीगढ़ का पारा 10 डिग्री , अंबाला आठ डिग्री, करनाल आठ डिग्री, भिवानी आठ डिग्री , दिल्ली सात डिग्री ,श्रीनगर शून्य से कम एक डिग्री, जम्मू का पारा नौ डिग्री रहा। पंजाब में अमृतसर ,लुधियाना ,पटियाला ,हलवारा ,बठिंडा का पारा क्रमश: आठ डिग्री ,गुरदासपुर नौ डिग्री , फरीदकोट छह डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में मनाली तीन डिग्री , सोलन पांच डिग्री ,कल्पा एक डिग्री, उना आठ डिग्री , नाहन 11 डिग्री , कांगडा नौ डिग्री ,सुंदरनगर पांच डिग्री ,मंडी पांच डिग्री , धर्मशाला आठ डिग्री , भुंतर पांच डिग्री रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।