Gharsana made a municipality : सीएम ने दी घड़साना को ये बड़ी सौगात! घड़सानावासियों में ख़ुशी की लहर!

Sri Ganganagar News
Gharsana made a municipality : सीएम ने दी घड़साना को ये बड़ी सौगात! घड़सानावासियों में ख़ुशी की लहर!

Gharsana made a municipality : घड़साना (जगरूप/सच कहूं न्यूज)। भजन लाल सरकार द्वारा घड़साना को नगर पालिका बना दिया गया है। पालिका बनने का समाचार सुनते ही कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई। ढोल व नगाड़ों की धुन पर लोग झूम उठे तो रंग व गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। Sri Ganganagar News

घड़साना को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर रंग गुलाल लगा मनाई खुशी

धरने की कमान को संभालने वाले योद्धा व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन दुग्गल, सरपंच मोटन दास नायक, सरपंच संदीप ढिल्लों एव पूर्व विधायक पवन दुग्गल को लोगों ने रंग व गुलाल से लथपथ कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन दुग्गल गदगद नजर आए और कहा कि भाजपा सरकार घड़साना की जनता के आंदोलन से वाकिब थी। घड़साना की जनता एक बार उठ जाती है तो बिना लक्ष्य हासिल किए बैठती नहीं हैं। सरकार ने सही समय पर जनता की मांग को सुना तथा घड़साना को नगर पालिका दर्जा दिया। Sri Ganganagar News

मैं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को धन्यवाद देता हूँ। सरपंच मोटन दास नायक ने कहा कि भाजपा सरकार ही जनता की मांग को सुनती है व पूरा करती है। इसकी कथनी व करनी में अंतर नहीं है। सरपंच संदीप ढिल्लों ने कहा कि भाजपा काम पर विश्वास रखती है। गरीब को फायदा पहुचने के लिए भाजपा सरकार हर समय दिल खोल कर बजट देती है। पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने कहा कि घड़साना में नगर पालिका पहले भी भाजपा सरकार ने बनाई थी जो कांग्रेस सरकार ने खत्म की।

जनता की मांग को उचित मानते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल ने पुन: घड़साना को नगर पालिका बनाया यह भाजपा के उदार ह्रदय का प्रतीक है। सभा स्थल पर महेंद्र तरड़, छजु राम बंसल, मांगीलाल जैन, जगदीश नायक, अशोक नायक, पाबूराम नायक, रणवीर सिंह, रवि जिंदल, मनीराम चौहान, एड गोरीशंकर, केशव पारीक, विनोद पारीक, दलीप सहारण, ओम बेनीवाल जयदीप माहेश्वरी सहित अन्य उपस्थित थे। Sri Ganganagar News

Ayushman Yojana : आज ही करा लें रजिस्ट्रशन, वरना करना पड़ेगा लम्बा इन्तजार!