सीएम फ्लाइंग का छापा, अवैध मिठाई फैक्टरी का भंडाफोड़

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

20 क्विंटल मिठाई बरामद, सामान जब्त

चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने शहर के चंपापुरी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध मिठाई बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बिना लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों के अवैध रूप से मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने स्वास्थ्य व खुफिया विभाग के साथ मिलकर फैक्टरी से 20 क्विंटल मिठाई व अन्य सामान बरामद किया। साथ ही मिठाई बनाने के दौरान गंदगी फैलाने के सामान को नष्ट भी करवाया गया। सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान शहर में हड़कंप मच गया और मिठाइयां बनाने वालों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

टीम ने शहर में एक दुकान पर छापेमारी करते हुए करीब डेढ क्विंटल पॉलिथीन बरामद की हैं

सीएम फ्लाइंग के सदस्य एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए सीएम फ्लाइंग ने गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य व खुफिया विभाग के साथ मिलकर कई क्षेत्रों में छापेमारी की। टीम ने शहर के रोहतक रोड स्थित चंपापुरी में चल रही अवैध मिठाई बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। यहां पर बिना किसी मार्का के अवैध रूप से पेठा की मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने छापेमारी के दौरान कच्चा माल व करीब 20 क्विंटल तैयार मिठाई व अन्य सामान बरामद किया और जांच के लिए सैंपल लिए।

इसके अलावा टीम ने शहर में एक दुकान पर छापेमारी करते हुए करीब डेढ क्विंटल पॉलिथीन बरामद की हैं। वहीं फूड सेफ्टी अधिकारी डा. भंवर सिंह ने बताया कि जांच के लिए सैंपल लिए हैं। वहीं कच्चा माल के अलावा गंदगी फैलाने के सामान का नष्ट भी करवाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts