हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी सीएम ने नागरि...

    सीएम ने नागरिक अस्पताल के विस्तार को दी झंडी

    Approves-Civil-Hospital

    जायजा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन

    •  500 बेड का बनेगा अस्पताल

    सच कहूँ/संजय मेहरा  गुरुग्राम। शहर के सिविल लाइन स्थित पुराने नागरिक अस्पताल के 500 बेड का बनने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां अस्पताल के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परिसर का दौरा किया। इसी स्कूल में से जमीन का हिस्सा लेकर अस्पताल का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम से हिसार के लिए रवाना होने से पहले शहर के बीचों-बीच स्थित पुराने नागरिक अस्पताल के विस्तार के लिए साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परिसर पहुंचे।

    इस दौरान आला अधिकारियों के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे। पुराने नागरिक अस्पताल भवन का विस्तार करके उसकी क्षमता बढ़ाकर 500 बेड करना प्रस्तावित है जिसके लिए साथ लगते राजकीय विद्यालय की जमीन का कुछ हिस्सा शिक्षा विभाग से स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए अस्पताल के विस्तार को हरी झंडी दी।

    स्कूल से ली जाने वाली जमीन पर होगी चारदीवारी

    नागरिक अस्पताल भवन के विस्तार के बारे में चर्चा करते हुए आज यह फैसला लिया गया कि स्कूल की जमीन का जितना हिस्सा स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है, उतने पर चार दिवारी खींचकर आगे की कार्यवाही शुरू की जाए। अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी से बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तथा स्कूल के लिए निर्धारित नियमों के बारे में जानकारी हासिल की, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने अवगत करवाया कि विद्यालय का जो भवन तोड़ने का प्रस्ताव है। उसमें लगाई जाने वाली कक्षाएं सुखराली के राजकीय विद्यालय में लगाई जा सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन का हिस्सा स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के बाद भी गुरुग्राम जैसे महानगरों के लिये बने नॉर्म अनुसार स्कूल के लिए पर्याप्त जगह बचती है, जिसमें बहुमंजिला इमारत बनाकर स्कूल की सभी कक्षाएं लग सकती हैं।

    पुराना भवन गिराने को पीडब्ल्यूडी निकालेगा टेंडर

    अस्पताल के पुराने भवन को गिराया जाएगा, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग टेंडर आमंत्रित करेग सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में बने सिविल सर्जन कार्यालय को भी शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है, ताकि नए अस्पताल भवन निर्माण के लिए पूरी जगह लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाई जा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।