Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

चीन सीमा पर झड़प: राजनाथ ने बैठक में स्थिति की समीक्षा की

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों सेनाओं के जवानों के बीच हिंसक झड़प के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बैठक में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के साथ स्थिति की समीक्षा की है। सेना ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के जवानों के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई जिसमें एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।

सूत्रों के अनुसार सिंह ने सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से झड़प के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आगे की योजना पर चर्चा की। बैठक में इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति से संबंधित तमाम पहलुओं पर बातचीत की गई। सेना ने स्पष्ट किया है कि झड़प में दोनों ओर के सैनिक हताहत हुए हैं। हालाकि सेना ने चीन के सैनिकों के हताहत होने की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा है। सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि झड़प के दौरान फायरिंग नहीं हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts